Joe Biden: राष्ट्रपति जो बाइडेन के निशाने पर पुतिन और ट्रंप, कहा- मैं नहीं झुकूंगा
- byShiv sharma
- 08 Mar, 2024
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों से पहले यहां भी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका हैं और इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पुतिन के सामने घुटने टेक दिए हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बाइडेन ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए पुतिन और ट्रंप दोनों को जमकर घेरा और उन्होंने ट्रंप का नाम लिए बिना कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा है कि आपको जो करना है, आप करो।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन, पुतिन को हरा सकता है अगर हम यूक्रेन के साथ खड़े हो जाएं और उन्हें अपनी रक्षा के लिए हथियार उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही बाइडेन ने रूस से युद्ध में यूक्रेन को अतिरिक्त फंडिंग देने की जरूरत पर जोर दिया।
pc- business-standard.com