Jokes: पार्क में एक पेड़ की ओट में लड़का-लड़की हाथों में हाथ लिए चिपक कर बैठे बातें कर रहे थे.. पढ़ें आगे..

Joke 1:

अध्यापक ने एक बच्चे से पूछा –
हजार के बाद लाख, फिर करोड,
फिर अरब आता है, अरब के बाद क्या आता है?
छात्र ने कहा – सर! अरब के बाद ईरान आता है।

Joke 2:

एक कंजूस सेठ जब मरने को हुआ तो एक रिश्तेदार ने कहा- 
अब तो आप मर ही रहे हैं, जाते-जाते समाज के लिए कुछ दे जाइए।
.
सेठ – अब जान तो दे रहा हूं , इससे ज्यादा क्या चाहिए समाज को।

Joke 3:

दो आदमी अपने मोहल्ले के एक व्यक्ति के मर जाने पर शोक-सभा मैं बैठे थे।
एक आदमी ने दूसरे आदमी से कहा – बेचारा पूरी जिंदगी एक-एक दाने को मोहताज रहा,
और किस्मत पलटी तो कहां आकर।
दूसरे आदमी ने पूछा – कहां आकर?
पहले आदमी ने बताया – जब कब्र खोदी जा रही थी तो जमीन में से सोने का मटका निकल आया।

Joke 4:

ग्राहक – वैसे आपके होटल में सफाई बहुत ध्यान पूर्वक कि जाती हैं।
मैनेजर ( खुश होकर ) – धन्यवाद ! आपको किस बात से ऐसा आभास हुआ।
ग्राहक – ऐसा आभास जब हुआ ! किसी ने होटल में घुसते ही मेरी जेब की सफाई कर दी।

Joke 5:

पार्क में एक पेड़ की ओट में लड़का-लड़की हाथों में हाथ लिए चिपक कर बैठे बातें कर रहे थे.
वहाँ टहलने आए एक बुजुर्ग सज्जन ने जब उन्हें देखा तो पास आकर बोले –
“बेटा, क्या यही हमारी संस्कृति है ?”
लड़के ने तपाक से जवाब दिया –
“नहीं अंकल, ये तो अंजलि है…
आप किसी और पेड़ के नीचे जाकर देख लो !!!”