Jokes: एक पंडित के पास एक तोता था, वह रोज एक आदमी को देखता और बोलता: ओए कुत्ते... पढ़ें आगे

Joke 1:

एक पंडित के पास एक तोता था।
वह रोज एक आदमी को देखता और बोलता: ओए कुत्ते!
एक दिन उस आदमी ने पंडित से तोते की शिकायत कर दी।
पंडित ने तोते को बहुत मारा।
अगले दिन जब तोते करीब से गुजरा तो तोता कुछ नहीं बोला।
थोड़ा आगे जाकर आदमी ने मुड़कर देखा तो तोता हंसते हुए बोला:
‘समझ तो तू गया ही होगा।’

Joke 2:

पति और पत्नी कहीं जा रहे थे।
तभी एक भिखारी वहां से गुजरा और आवाज लगाई-
‘ऐ हुस्न की मल्लिका, अंधे को 5 रूपए दे दे।’
पति ने पत्नी की तरफ देखा और बोला-
‘दे दो, बेचारा वाकई अंधा है…’

Joke 3:

संता पब्लिक टॉइलट में बैठा था।
अचानक से बगल वाले टॉइलट से आवाज आई – क्या हाल है?
संता घबराकर बोला- ठीक हूं।
फिर आवाज आई- क्या कर रहे हो?
संता- भाई, जो सब करते हैं….
फिर आवाज आई- मैं आ जाऊं?
संता और घबरा गया- नहीं नहीं, मैं अकेला ही ठीक हूं।
फिर बगल से आवाज आई- अच्छा यार, मैं बाद में कॉल करता हूं।
अभी कोई गधा साथ वाले टॉइलट से मेरी हर बात का जवाब दे रहा है।

Joke 4:

पति ने नई कार खरीदी और सोचा कि बीवी को सरप्राइज दिया जाए।
घर में पहुंचते ही बीवी को जोर से आवाज देते हुए बोला,
‘डार्लिंग, तुम्हारा इतने सालों का सपना आज पूरा हो गया।’
बीवी दौड़ती हुई रसोईघर से बाहर आई और चिल्लाई:
हाय, हाय! ममी जी को क्या हो गया?

Joke 5:

नौकर: मालिक कल रद्दी की टोकरी में दस-दस के दो नोट मिले थे।
….
मालिक: मैंने ही उन्हें फेंका था वह असली नहीं हैं।
नौकर: इसीलिए तो वापस कर रहा हूँ।