Jokes: एक युवक एक पुलिसवाले के साथ मारपीट, हाथापाई करने के जुर्म में अदालत में पेश किया गया.. पढ़ें आगे

Joke 1:

एक युवक एक पुलिसवाले के साथ मारपीट, हाथापाई करने के जुर्म में अदालत में पेश किया गया।
जज – क्या हुआ था ?
युवक – जनाब, मैं टेलीफोन बूथ में था और एकदम शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी गर्लफ्रेन्ड रीना से बातें कर रहा था।
तभी ये सांड जैसा पुलिसिया वहां पहुंच गया और न जाने इसे फोन करने की ऐसी क्या जल्दी थी
कि इसने मेरी बांह पकड़कर मुझे बाहर खींचा और सड़क पर धक्का दे दिया।
जज – तो इसलिए तुम आपे से बाहर हो गए और तुमने इसके साथ हाथापाई की।
युवक – जी जनाब।
जज – ये तो सचमुच इस पुलिसवाले की बहुत ज्यादती है। जब तुम पहले से बूथ में मौजूद थे तो ……
युवक – इसने और भी ज्यादती की जनाब।
जज – अच्छा ? और भी ज्यादती की ?
युवक – जी, फिर इसने रीना की भी बांह पकड़कर उसे बाहर खींचा और उसे भी सड़क पर धक्का दे दिया……

Joke 2:

पति पत्नी से
प्रिये, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।
पत्नी- तो क्या मैं आपको नहीं करती?
मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूं।
.
पति- लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही
लड़ती रहती हो?
पत्नी- जानू, आप ही तो मेरी दुनिया हो!

Joke 3:

पति : मुझे अपनी बीवी से तलाक
चाहिए वह बर्तन फेंक कर मारती है।
.
जज: अभी भी मार रही है या पहले से
पति: 5 साल पहले से
.
जज: तो ईतने साल बाद तलाक क्यों
पति: क्योंकि अब उसका निशाना
पक्का हो गया है।

Joke 4:

Wife : मेहमान आ रहे हैं और घर में
दाल के सिवाय कुछ बना नहीं है.
Husband : जब वे आएं तो kitchen
में एक बर्तन गिरा देना, और
जब मैं पूछू तो कहना कि शाही पनीर गिर
गया!
फिर दूसरा बर्तन गिराना और कहना
पनीर भुज्जी भी गिर गई !!
फिर मैं कहूंगा चलो दाल ही ले आओ..
मेहमानों के आने के बाद बर्तन गिरने
की आवाज़ आई,
Husband : क्या हुआ??
Wife : भंगड़ा पा ले कंजरा..
दाल ही गिर गई !!

Joke 5:

पप्पू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।
पप्पू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बॉला .-
ले काट ले जितना काटना है काट ले।
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और
थक कर बोला .- अबे तू इंसान है या
भूत?
पप्पू .- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन साले
मेरा यहां पैर नकली है।