Jokes: लड़का – जरा मेरी आँखों में देखो, क्या नजर आता है, सच-सच बताना... पढ़ें आगे

Joke 1:

एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था..
लड़की (गुस्से में): क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में): देख रहा हूँ कि अगर तुम मेरी अम्मा होती तो मैं भी सुन्दर होता..!

Joke 2:

बंता ने हजामत की दुकान खोली।
एक ग्राहक शेव कराने आया।

बंता: मूंछ रखनी है?
ग्राहक: हां।

बंता ने ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में देते हुए:
लो रख लो, जहां रखनी है।

Joke 3:

पत्नी बीमार पति को डाक्टर के पास ले गयी..

डाक्टर ने कहा “ इनको अच्छा खाना दो,हमेशा खुश रखो, घर की कोई भी प्राब्लम इनसे डिसकस ना करो,फाल्तू की फरमाइशें करके इनकी चिंताये मत बढ़ाओ तो ये छ महीने में ठीक हो जायेंगे..

रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा “ क्या कहा डाक्टर ने ?”

पत्नी बोली “ डाक्टर ने जवाब दे दिया है”

Joke 4:

दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे….

पहला : हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं

दूसरा: अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि

हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …..

Joke 5:

लड़का – जरा मेरी आँखों में देखो, क्या नजर आता है, सच-सच बताना,
लड़की – मुझे इनमें प्यार नजर आता है,
लड़का(गुस्से में) – ज्यादा बात मत बना,
मेरी आँख में मच्छर चला गया है..
गौर से देख और निकाल इसे..