Jokes: गर्लफ्रेंड – हाय जानू क्या कर रहे हो ? बॉयफ्रेंड – पैसे जोड़ रहा हूँ ! पढ़ें आगे..

Joke 1:

दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे….

पहला : हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं

दूसरा: अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि
हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …..

Joke 2:

पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था.
एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका.
पिंटू: ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी: मुझे ताज महल जाना है.
पिंटू: तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?


Joke 3:

आर्मी ट्रेनिंग के दौरान, अफसर ने पूछा: ‘ये हाथ में क्या है?’
सुरेश: “सर, बन्दुक है …!”
अफसर : “ये बन्दुक नहीं! तुम्हारी इज़्ज़त है, शान है, ये तुम्हारी माँ है माँ !!”
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा: “ये हाथ में क्या है?”
रमेश: “सर, ये सुरेश की माँ है, उसकी इज़्ज़त है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी..!
सर बेहोश….

Joke 4:

काफी दिनों बाद सांता पार्क में घूमने गया,
घर लौटकर उसने अपनी पत्नी को बताया – जानती हो लोग मुझे भगवान मानने लगे हैं,
पत्नी – ये तुमने कैसे जाना।
संता – जब मैं पार्क में गया था लो वहां पर औरतें मुझे देख कर बोली, “हे भगवान!, तू फिर आ गया।”

Joke 5:

गर्लफ्रेंड – हाय जानू क्या कर रहे हो ?
.
बॉयफ्रेंड – पैसे जोड़ रहा हूँ !
.
गर्लफ्रेंड – ओह.. मेरे नए फोन के लिए पैसे जोड़ रहे हो ना जानू.. कितने अच्छे हो तुम 
.
.
बॉयफ्रेंड – 50 रुपए का नोट फट गया है
उसको जोड़ रहा हूँ
टेप लगाकर
क्वाटर के लिए