Jokes: पत्नी पति से: उठो जी ,नाश्ता बनाने जाओ, पति उठा और सीधा बाहर जाने लगा.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 14 Feb, 2026
Joke 1:
पति :’ दुबई जा रहा हूँ।
पत्नी :’ मैं भी आती हूं. मुझे ज्वूलरी लेनी है।
पति :’सिंगापुर जा रहा हूँ।
पत्नी:’ मैं भी आती हूं. मुझे कोस्मेटिक्स
लेनी है।
पति :’ लंदन जा रहा हूँ।
पत्नी : ‘ मैं भी आती हूं. मुझे परफ़्यूम लेनी है।
पति (चिढ़कर):’नर्क जा रहा हूँ।
पत्नी :’ भगवान का दिया सब कुछ है
बस अपना ख़्याल रखना।
Joke 2:
पति की कब्र पर पत्नी रोते हुए बोली :
बेटा “लैपटॉप” माँग रहा है मैं क्या करूं ??
बेटी “मोबाइल” की फरमाइश कर रही है, कहाँ से लाऊँ ??
खुद मेरे पास कपड़े नहीं है, क्या करूं ??
कब्र से घुटी घुटी सी आवाज़ आई : मर गया हूँ
“दुबई” नहीं गया हूँ।।

Joke 3:
पत्नी पति से: उठो जी ,नाश्ता बनाने जाओ।
पति उठा और सीधा बाहर जाने लगा।
पत्नी : कहाँ जा रहे हो ?
पति : वकील के पास तुमसे तलाक लेने
थोड़ी देर बाद पति वापस घर
आया और सब्जी काटने लगा.
पत्नी : क्या हुआ ?
पति : कुछ नही वकील साहब
बरतन साफ कर रहें थें
Joke 4:
पति बाल कटवाकर घर लौटा तो पत्नी से बोला
देखो मैं तुमसे दस साल छोटा लगता हूँ या नही
हाजिर जवाबी पत्नी बोली: मुडन करवा लेते
ऐसा लगता है अभी अभी पैदा हुए हो..

Joke 5:
पति-पत्नी का झगड़ा हो रहा था।
पत्नी: तुम्हें मेरी आवाज़ से बहुत
परेशानी हैं न, बस आज के बाद तुम
मेरी आवाज़ नहीं सुनोगे।
पतिः क्यों, क्या तुम गूंगी होने वाली हो?
पत्नी: नहीं, मैं तुम्हें बहरा करने वाली हूं।






