1 July: आधार, पासपोर्ट से लेकर आज से बदल गए हैं ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर
- byShiv
- 01 Jul, 2026
इंटरेनट डेस्क। आज एक जुलाई हैं और नए महीने की पहली तारीख हैं, आज देश में कई नियमों में बदलाव हुआ है। वैसे ये बदलाव हर महीने की पहली तारीख को होते ही हैं और इनका असर सीधे आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देता है। इसी क्रम में आज यानी 1 जुलाई 2026 से कई बदलाव हो गए हैं तो जान लेते हैं उनके बारे में।
आधार से जुड़े नियम
आज यानी 1 जुलाई से आधार कार्ड में ऑनलाइन मुफ्त में ईमेल आईडी अपडेट करवा सकते हैं 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ईमेल आईडी को आधार में मुफ्त में अपडेट करवाया जा सकेगा ।
पासपोर्ट में क्या-क्या बदल रहा है?
आज यानी 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनाना महंगा हो रहा है। सामान्य और तत्काल में से कोई भी पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको पहले से अधिक फीस देनी होगी।
आरबीआई का नया नियम?
ग्राहकों को गलत जानकारी देकर या गुमराह करके वित्तीय उत्पाद बेचने वाले बैंकों पर अब भारतीय रिजर्व बैंक आज यानी 1 जुलाई से सख्ती कर रहा है। आरबीआई के नए नियमों के अनुसार, यदि किसी ग्राहक को गलत तरीके से कोई प्रोडक्ट बेचा जाता है, तो वह पूरी तरह से रिफंड और नुकसान के मुआवजे का हकदार होगा।
pc- uxwing.com





