Jyotish Upay: घर से निकलने से पहले कर लेंगे अगर इस मंत्र का जाप तो मिलेगी आपको बड़ी सफलता
- byShiv
- 17 Jan, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व हैं और ये पूजा पाठ मंत्रों के बिना अध्ूारे है। ऐसे में कई मंत्र तो ऐसे हैं जो हमारे लिए बड़े ही काम है। ऐसे में ज्योतिष उपायों की माने तो मंत्रों में अपार शक्ति होती है जो हमारे जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। ऐसा ही एक मंत्र है जो घर से निकलते समय जपने से आपके भाग्य को बदल सकता है और यात्रा को सफल बना सकता है तो जानते है।
इस मंत्र का करें जाप
मंत्रः “ॐ गच्छ गच्छ स्वाहा”
अर्थः यह एक सरल सा मंत्र है जिसका अर्थ है “जाओ और सफल हो.” यह मंत्र आत्मविश्वास और सकारात्मकता का प्रतीक है।
मंत्र जाप की विधिः
सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और घर से निकलने से ठीक पहले पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़े हो जाएं। हाथ जोड़कर पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ इस मंत्र का 11 बार या 21 बार जाप करें। जाप के बाद अपने इष्ट देव का स्मरण करें और अपनी यात्रा या कार्य की सफलता के लिए प्रार्थना करें।
pc- astroyogi.com
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [news18hindi]





