Kamada Ekadashi 2026: किस दिन हैं कामदा एकादशी, जाने सही तिथि, मुहूर्त और पूजन की विधि
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। वैसे हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व भी बताया गया है। जो लोग एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं। वहीं, इस बार कामदा एकादशी की तारीख को लेकर 28 और 29 मार्च के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है। ऐसे में आइए जानें कामदा एकादशी की सही तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि।
कामदा एकादशी 2026 कब है?
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च, शनिवार के दिन सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर होगा। इस दिन दशमी तिथि में सूर्याेदय होने की वजह से 28 तारीख को पूरे दिन दशमी तिथि ही मान्य रहेगी। जबकि 29 मार्च, रविवार के दिन सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक एकादशी तिथि होने के बावजूद उसी दिन एकादशी का व्रत किया जाएगा। ऐसे में 29 तारीख को कामदा एकादशी का व्रत किया जाएगा।
कामदा एकादशी व्रत का पारण
शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में ही करना आवश्यक होता है। ऐसे में 30 मार्च, सोमवार के दिन सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक व्रत का पारण करना उत्तम रहेगा।
कामदा एकादशी 2026 पूजा विधि
चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात साफ वस्त्र धारण करें और मंदिर व घर को अच्छी तरह साफ कर लें।
पूजा घर में चारों ओर गंगाजल का छिड़काव करें और फिर, एक लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले रंग का साफ वस्त्र बिछाएं। उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
एकादशी के दिन सर्वप्रथम अपने इष्ट देवी देवता का ध्यान और व्रत का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही, इस दिन संभव हो तो पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
भगवान विष्णु को हल्दी, चंदन, अक्षत, फूल आदि अर्पित करें। इसके बाद, धूप, दीप और घी का दीपक जलाकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-आरती करें।
pc- jansatta






