Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी का व्रत कल, इस विधि के साथ करेंगे पूजा तो प्रसन्न हो जाएंगे भगवान विष्णु
- byShiv
- 08 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में सावन मास को बेहद पवित्र माना गया है, यह महीना भगवान शिव का प्रिय महीना हैं और इस महीने में जब एकादशी की तिथि आती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। तो जानिए कामिका एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।
कामिका एकादशी 2026 तिथि?
पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 8 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी और 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगी, उदया तिथि के अनुसार 9 अगस्त को सूर्याेदय के समय एकादशी तिथि विद्यमान रहेगी। इसलिए कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा।
ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा
कामिका एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद पूजा स्थान की सफाई करके भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं। भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले फल और तुलसी दल अर्पित करें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें और विधि-विधान से पूजा करें। भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय मानी जाती है, इसलिए पूजा में तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी दल अर्पित करें। पूजा के बाद जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार अन्न, वस्त्र और अन्य जरूरी सामान का दान करना शुभ माना जाता है।
pc- giri.in






