Kamika Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा कामिका एकादशी का व्रत, जाने सही तिथि और पूजा का समय
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का बेहद महत्व बताया गया है। जो भी एकादशी के व्रत को करता हैं उसके कई तरह के पुण्य प्राप्त होते है। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है, हर महीने दो एकादशी आती हैं और प्रत्येक का अपना अलग महत्व होता है। सावन महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। हालांकि, इस बार कामिका एकादशी की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कामिका एकादशी की सही तिथि, पूजा का शुभ समय।
कब रखा जाएगा कामिका एकादशी का व्रत?
पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 8 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 9 अगस्त को सुबह 1 बजकर 4 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा।
कामिका एकादशी के दिन क्या करें?
धार्मिक ग्रंथों में कामिका एकादशी को अत्यंत पुण्य देने वाला व्रत बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा करने, व्रत रखने और तुलसी की आराधना करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन दीपदान और जरूरतमंदों को दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है।
pc- jansatta






