Kangana Ranaut:कंगना की पहली फिल्म देख नाराज हुए थे माता-पिता, बोली उनकी बात को सुन टूट गया था दिल
- byShiv
- 02 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा से सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों और परिवार के रिएक्शन को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कंगना ने बताया कि जब उनके माता-पिता ने उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर देखी थी, तो उनका रिएक्शन वैसा नहीं था जैसा उन्होंने सोचा था। खासकर फिल्म के बोल्ड सीन्स को लेकर उनकी मां काफी परेशान हो गई थी।
सिद्धार्थ आलमबयन से इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि उनके पिता ने गैंगस्टर देखने के बाद कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसे में उन्होंने अपनी मां से पूछा कि उन्हें फिल्म कैसी लगी। तब मां ने कहा कि तुम अभी बहुत छोटी हो और उन्होंने तुमसे ऐसे सीन कैसे करवा लिए? एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां का पूरा ध्यान फिल्म के बोल्ड सीन्स पर था।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कंगना ने कहा- मैंने मां से पूछा कि क्या आपने पूरी फिल्म में सिर्फ वही सीन देखे? सच कहूं तो यह सुनकर मेरा दिल टूट गया था। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता उस समय समाज और रिश्तेदारों की सोच को लेकर ज्यादा चिंतित थे।
pc- bollywoodshaadis.com






