Karan Johar: करण जौहर ने शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक कई फ्रेंड्स को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर करण जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी चीजें हुई हैं, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। जी हां करण ने अपने बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा और यहां तक कि जान्हवी कपूर को भी अनफॉलो कर दिया है। ये सभी अब करण की फॉलोअर्स लिस्ट से गायब हैं। 

करण जौहर ने ऐसा क्यों किया है, इसकी वजह भी उन्होंने बता दी है। करण जौहर वैसे तो इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं और अकसर ही अपने बच्चों से लेकर फिल्मों और अन्य कलीग्स को लेकर पोस्ट करते रहते हैं, पर अब उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अपने ही करीबी दोस्तों को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो करण जौहर ने अनफॉलो करने की वजह बताते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने इसे डिजिटल डिटॉक्स बताया है। उन्होंने लिखा, यह एक डिजिटल डिटॉक्स है। मैं इंस्टाग्राम पर सभी को अनफॉलो इसलिए कर रहा हूं ताकि यहां बिताए जाने वाले समय और एनर्जी को कम कर सकूं। ये नेशनल न्यूज तो नहीं बन सकती।

pc-freepressjournal.in