Karnataka: 30 कांग्रेस विधायक दिल्ली में, राहुल गांधी और खरगे से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल में हो सकता हैं...
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर से भागदौड़ शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के लगभग 30 विधायक एक बार फिर दिल्ली के रास्ते पर है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 वरिष्ठ विधायकों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय राजधानी का रुख किया है। इनका मिशन पार्टी आलाकमान और राहुल गांधी से मुलाकात कर राज्य कैबिनेट में बड़े फेरबदल के लिए दबाव बनाना है, कहा जा रहा हैं की यह खेमा सिद्धारमैया सरकार में जगह पक्की करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।

हो सकता हैं बदलाव
खबरों की माने तो मंत्रिमंडल में बदलाव की यह कवायद अचानक नहीं हुई है। इसकी पटकथा मार्च में हुई एक डिनर डिप्लोमेसी यानी रणनीति बैठक के दौरान ही लिख दी गई थी। हालिया उपचुनावों के नतीजों के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर तेज हुए हैं। विधायकों का तर्क है कि अब वक्त आ गया है कि ढाई-तीन साल से कुर्सी पर जमे चेहरों को हटाकर नए और वरिष्ठ सदस्यों को मौका दिया जाए।

सिद्धारमैया ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसी बीच खबरें यह भी हैं कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को दिल्ली जाना कोई बुरी बात नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मंत्रि के पद के इच्छुक लोगों का दिल्ली जाना कोई गलत बात नहीं है। कैबिनेट में फेरबदल का काम अभी बाकी है, पांच राज्यों में चुनाव और बजट सत्र की वजह से कैबिनेट में फेरबदल में देरी हो रही है। दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने अपना इरादा साफ कर दिया। उन्होंने कहा, पार्टी में कुछ नेता ऐसे हैं जिन्हें तीन, चार या पांच बार मंत्री बनने का मौका मिला है, हमारा अनुरोध है कि जिन्हें अब तक जगह नहीं मिली, उन्हें भी एक अवसर दिया जाए।
pc- aaj tak, ani news,india today





