Karnataka: मुख्यमंत्री सिद्दरमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार बनेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री!

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर इस समय प्रदेश की राजनीति गर्मा रही है। परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दिल्ली से लौटने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा है। समझा जा रहा है कि वह गुरुवार को अपना त्यागपत्र सौंप सकते हैं, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की पदोन्नति का रास्ता साफ हो सकता है और वो प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते है। 

गलियारों में चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस हाई कमान ने मंगलवार को सिद्दरमैया से त्यागपत्र देने के लिए कह दिया था। सिद्दरमैया ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को नाश्ते पर आमंत्रित किया है। नेतृत्व परिवर्तन की उम्मीद में दक्षिणी राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वैसे, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस ने राज्य में अपने विधायक दल की बैठक नहीं बुलाई है और अभी तक कोई अन्य निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रदेश प्रभारी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रदेश प्रभारी सुरजेवाला ने मीडिया से इस मुद्दे पर अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध किया। बुधवार को बेंगलुरु पहुंचे सुरजेवाला ने सिद्दरमैया और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। कांग्रेस हाई कमान ने कथित तौर पर सिद्दरमैया से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा है और उन्हें राज्यसभा सीट के साथ पार्टी में केंद्रीय भूमिका की पेशकश की है। खबरों के अनुसार, सिद्दरमैया ने अभी तक केंद्रीय भूमिका स्वीकार नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि सिद्दरमैया ने पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी से सीधे संदेश मिलने के कारण पद छोड़ने का फैसला किया होगा।

pc- kanwhizztimes.com, deshbandhu.co.in, dailypioneer.com