Karnataka: डीके शिवकुमार के मंत्री ने दिया इस्तीफा, पसंदीदा पोर्टफोलियो नहीं मिलने से थे नाराज
- byShiv
- 06 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में सरकार बने अभी 3 दिन भी नहीं हुए की यहां इस्तीफों का दौर भी शुरू हो चुका है। नई सरकार के गठन और विभागों के बंटवारे के तुरंत बाद कांग्रेस के भीतर का आंतरिक असंतोष एक बड़े राजनीतिक संकट में बदल गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
क्या कारण बताया
खबरों की माने तो रेड्डी ने खुलेआम अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि उनसे किया गया वादा पूरा नहीं किया गया, जिसके चलते वे यह बड़ा कदम उठा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे कैबिनेट छोड़ रहे हैं, लेकिन विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे।
साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामलिंगा रेड्डी ने उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार पर सीधा निशाना साधा। रेड्डी ने दावा किया, डीके शिवकुमार खुद मेरे घर आए थे और कहा था कि जब मैं सीएम बनूंगा, तो मैं बेंगलुरु विकास मंत्रालय को छोड़ दूंगा और आप इसे संभाल लेना। रेड्डी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले भी जब वे शिवकुमार से मिले, तो उन्हें दोबारा आश्वस्त किया गया था कि बेंगलुरु से जुड़ा पोर्टफोलियो उन्हीं को मिलेगा। रेड्डी ने भावुक होते हुए कहा, मैंने कभी इस विभाग की मांग खुद से नहीं की थी, लेकिन मुझे बार-बार इसका भरोसा दिया गया था. दो बार वादा करने के बाद अब मुझे जल संसाधन विभाग दे दिया गया। मैं इस फैसले से बेहद निराश हूं और इसीलिए इस्तीफा दे रहा हूं।
pc- republicbharat.com





