Karnataka: डीके शिवकुमार कैबिनेट का पहला विस्तार, 19 विधायकों ने ली शपथ, एक महिला विधायक नहीं ने सकी शपथ, कई दिखे नाराज

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक की डीके शिवकुमार सरकार ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। इस दौरान कांग्रेस के 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, हालांकि, जिन 20 नामों को पार्टी ने मंजूरी दी थी, उनमें शामिल इकलौती महिला नेता गायत्री शांतेगौड़ा ने शपथ नहीं ली, कैबिनेट विस्तार से पहले मंत्री पद नहीं मिलने पर एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया, जबकि कई नेताओं की नाराजगी भी सामने आई थी।

इन विधायकों ने ली शपथ
सोमवार को जिन 19 विधायकों को मंत्री बनाया गया, उनमें  एन. चेलुवरायस्वामी, बसवराज रायरेड्डी, लक्ष्मण सावदी, मधु बंगारप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, बी नागेंद्र, एचसी बालकृष्ण, केएस बसवन्तप्पा, डॉ. अजय सिंह, पीएम नरेंद्रस्वामी, सी. पुत्तरंगा शेट्टी, टीआर रघुमूर्ति, रिजवान अरशद, शिवराज तंगडागी, रुद्रप्पा लमानी, बीजेड जमीर अहमद खान, संतोष लाड, केएम शिवलिंगे गौड़ा और विजयानंद कशप्पनवर शामिल हैं।

गायत्री शांतेगौड़ा क्यों नहीं ले सकीं शपथ?
कांग्रेस आलाकमान ने 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी थी, इसमें गायत्री शांतेगौड़ा का नाम भी शामिल था, लेकिन, सोमवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने शपथ नहीं ली। गायत्री हाल ही में चिकमगलूर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधान परिषद के लिए चुनी गई हैं। यह सीट सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिसंबर 2021 में चुने गए बीजेपी नेता एमके प्राणेश का चुनाव रद्द किए जाने के बाद खाली हुई थी। हालांकि, गायत्री ने अभी तक कर्नाटक विधान परिषद की सदस्य के रूप में आधिकारिक शपथ नहीं ली है, यही वजह है कि वह इस बार मंत्री पद की शपथ नहीं ले सकीं।

कैबिनेट विस्तार से पहले नाराज थे कई विधायक
कैबिनेट विस्तार से पहले कई कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। इस पर सीएम डीके शिवकुमार ने सभी से सब्र रखने की बात कही थी, उनका कहना था कि हर विधायक को एक साथ मंत्री बनाना मुमकिन नहीं है, लेकिन आने वाले समय में बाकी नेताओं को भी मौका मिलेगा।

pc- aaj tak