Karnataka: सिद्धारमैया को सीएम कुर्सी छोड़ते ही मिला कांग्रेस में ये बड़ा पद, डीके के शपथ ग्रहण से पहले हुई घोषणा
- byShiv
- 03 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में आज से होने जा रहे बदलाव के पलहे कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की हैं। जी हां हाल ही में उनसे पार्टी ने इस्तीफा लेकर डीके शिवकुमार को नए सीएम पद का निर्वहन करने की जिम्मेदार दी है। डीके शिवकुमार आज शपथ ग्रहण करने जा रहे है।
सिद्धारमैया को मिली नई जिम्मेदारी
बता दें कि की सिद्धारमैया के लिए पार्टी ने यह फैसला उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के महज कुछ दिनों बाद लिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सिद्धारमैया को तत्काल प्रभाव से सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया है। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस का सर्वाेच्च निर्णय लेने वाला अंग है, जिसमें पार्टी की प्रमुख नीतियां और रणनीतियां तय की जाती हैं। इस नियुक्ति से सिद्धारमैया को राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका मिली है।
दो बार रह चुके हैं सीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिद्धारमैया दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है। उन्होंने दो कार्यकालों में कुल 8 वर्ष से अधिक समय तक कर्नाटक की कमान संभाली, जो एक रिकॉर्ड है। उनकी नियुक्ति डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले हुई, जो अब नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सिद्धारमैया और शिवकुमार लंबे समय से एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच सीएम पद को लेकर समझौता हुआ था, जिसमें सिद्धारमैया को शुरुआती 2.5 साल और शिवकुमार को बाद के 2.5 साल का समय तय किया गया था। लेकिन नवंबर 2025 में समय पूरा होने के बावजूद सिद्धारमैया ने पद छोड़ने में देरी की, जिससे आंतरिक कलह बढ़ गई।
pc- jansatta






