Karni Mata Temple: 25 हजार काबा के बीच करणी माता के दर्शन करने जाएंगे पीएम मोदी, जाने क्या हैं यहा की खास बात
- byShiv
- 20 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार राजस्थान के दौरे पर आ रहे है। आगामी 22 मई को पीएम मोदी बीकानेर पहुंचेंगे और यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बताया जा रहा हैं की यही से पीएम मोदी प्रदेश सहित देश के लोगों को कई सौगाते भी देंगे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम यहां बॉर्डर पर स्थित करणी माता मंदिर के दर्शन करने भी जाएंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

कहा हैं करणी माता का मंदिर
जानकारी के अनुसार करणी माता मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक शहर में स्थित है। करणी माता मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां चूहों का जूठा प्रसाद भक्तों में बांटा जाता है, दरअसल, इस मंदिर में 25 हजार चूहे हैं, जिन्हें करणी माता की संतान के रूप में देखा जाता है, इसलिए इस मंदिर को मूषक मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में इतने चूहे हैं कि आप पैरों को उठाकर नहीं चल सकते।
जगदंबा मां का अवतार हैं करणी माता
माता करणी जगदंबा मां का अवतार हैं, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माता करणी का जन्म साल 1387 में एक चारण परिवार में हुआ था और उनका बचपन का नाम रिघुबाई था। स्थानीय लोगों की मदद करने और माता की सेवा करने के कारण लोग उन्हें करणी माता के नाम से पुकारने लगे, आज भी करणी माता मंदिर में वो जगह मौजूद है, जहां वो अपनी इष्ट देवी की पूजा किया करती थीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करणी माता 151 वर्ष तक जीवित रही थीं, उनकी मृत्यु के बाद लोगों ने वहां उनकी मूर्ति स्थापित कर दी और पूजा करने लगे।

दिखते हैं सफेद और काले चूहे
करणी माता मंदिर में काले और सफेद चूहे हैं, आम बोलचाल में इन्हें काबा कहा जाता है, करणी माता मंदिर में मौजूद इन चूहों की विशेषता यह है कि ये सुबह 5 बजे और शाम 7 बजे आरती के दौरान अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं।
pc- the hindu,etv bharat, youtube