Karwa Chauth 2026: 28 या 29 अक्टूबर कब हैं करवा चौथ का व्रत, पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर सामग्री तक जाने सबकुछ

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को करती है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखते हैं। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ निर्जला व्रत करती हैं। तो जान लेते आज इस व्रत को लेकर सबकुछ।

करवा चौथ 2026 कब है
पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 01.06 बजे प्रारंभ होगी और 29 अक्टूबर 2026 को रात 10.09 बजे चतुर्थी तिथि समाप्त होगी। ऐसे में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।

करवा चौथ पूजन के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.58 बजे से सुबह 05.46 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक।
अमृत काल - सुबह 08.17 बजे से सुबह 09.44 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05.42 बजे से शाम 06.30 बजे तक

करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखेगा
29 अक्टूबर को करवा चौथ का चांद रात 07 बजकर 57 मिनट पर नजर आएगा। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर चांद दिखने का समय भिन्न हो सकता है।

करवा चौथ पूजा सामग्री की लिस्ट
करवा या पानी से भरा मिट्टी का बर्तन
पूजा की थाली
दीया और रुई की बत्ती
रोली या कुमकुम और अक्षत
फूल और थोड़े से चावल
मिठाई, फल और दूसरी पारंपरिक चीज़ें
देवी पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की तस्वीरें या मूर्तियाँ
पारंपरिक पूजा के लिए एक छलनी
मिठाई, फल और दूसरी पारंपरिक चीज़ें
देवी पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की तस्वीरें या मूर्तियाँ
चांद देखने की रस्म के लिए एक छलनी
व्रत पूरा करने के लिए एक गिलास पानी

pc- ndtv india