काव्या मारन ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया टीम में शामिल, 2.34 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड की लोकप्रिय टी20 लीग द हंड्रेड के हालिया प्लेयर ऑक्शन में एक ऐसा फैसला हुआ जिसने क्रिकेट फैंस के बीच बहस छेड़ दी है। भारतीय कारोबारी समूह सन ग्रुप की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और विवाद हो रहा है।
सन ग्रुप की मालकिन काव्या मारन की मौजूदगी में हुए ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद के लिए जमकर बोली लगाई। रिपोर्ट के मुताबिक टीम ने उन्हें 1 लाख 90 हजार पाउंड यानी करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा है। ऑक्शन के दौरान अबरार को लेने के लिए सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
आखिरकार सनराइजर्स लीड्स ने ज्यादा बोली लगाकर इस पाकिस्तानी स्पिनर को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। अबरार अहमद की यह डील इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह किसी भारतीय मालिक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से राजनीतिक तनाव के कारण आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने 2009 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपने साथ नहीं जोड़ा है।
pc- ndtv sports






