Kejriwal: E20 पेट्रोल को लेकर पूर्व सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी का लिखा पत्र, कर डाली ये दो मांग

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल के मुद्दे पर सीधे पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें जनता के हित से जुड़ी दो बड़ी मांगें की गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस चिट्ठी में मांग की गई है कि हर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को ई20 के साथ 100 फीसदी शुद्ध पेट्रोल का विकल्प भी मिलना चाहिए। साथ ही अगर ई20 पेट्रोल में माइलेज कम मिलता है तो उसकी कीमत भी कम होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने  स्टॉप ई20 पेट्रोल डॉट काम के जरिए देशभर में ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान भी शुरू किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अरविंद केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल के मुद्दे पर सिर्फ चिट्ठी लिखने तक बात सीमित नहीं रखी, उन्होंने स्टॉप ई20 पेट्रोल नाम से एक ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान भी शुरू किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से लोग लोग प्रधानमंत्री के नाम की याचिका पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके अलावा, केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें ई20 पेट्रोल की वजह से माइलेज कम होने, इंजन में खराबी या गाड़ी के रखरखाव का खर्च बढ़ने जैसी दिक्कतें आ रही हैं, तो वे इस अभियान से जुड़ें।

लोगों को विकल्प मिलना चाहिए
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ई20 पेट्रोल को लेकर उन्हें लोगों और सर्विस सेंटरों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बड़ी संख्या में गाड़ी मालिक माइलेज कम होने के साथ-साथ इंजन में खराबी की बात कह रहे हैं। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है, ताकि सरकार आम लोगों की परेशानी सुनकर इसका कोई समाधान निकाले।

PC- India today