Kerala: केरल विधानसभा में ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के समर्थन में प्रस्ताव हुआ पास
- byShiv
- 13 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल में बड़ा एक्शन हुआ है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो दक्षिण भारतीय राज्य में ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के समर्थन में प्रस्ताव पास हुआ है। खास बात है कि राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार है और दिल्ली में पार्टी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन चल रहा है।
खबरों के अनुसार केरल विधानसभा के प्रस्ताव में एसआईआर में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग की गई है। खास बात है कि विपक्ष एसआईआर के जरिए कुमार और सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए पर वोट चोरी के आरोप लगा रहा है। केरल विधानसभा के प्रस्ताव में एसआईआर में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग की गई है। खास बात है कि विपक्ष एसआईआर के जरिए कुमार और सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए पर वोट चोरी के आरोप लगा रहा है। सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की बैठकें 12, 13, 14, 15 और 16 अक्टूबर को और फिर 26 से 29 अक्टूबर तक होनी हैं।
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने लिखा, केरल विधानसभा ने पहली बार मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया है। हमारी चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। वोटर लिस्ट में बदलाव, योग्य मतदाताओं का नाम सूची से हटना और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर जताई गई गंभीर चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
pc- aaj tak





