Kerala: केरल में आज यूडीएफ का शपथ ग्रहण, सीएम सहित 21 मंत्री लेंगे शपथ, कांग्रेस के कई नेता होंगे शामिल
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। केरलम में नई सरकार के गठन की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। रविवार को यूडीएफ नेता वीडी सतीशन ने ऐलान किया है कि सोमवार सुबह 10 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। खास बात ये है कि करीब 60 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब पूरा यूडीएफ मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेगा। वीडी सतीशन समेत कुल 21 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
मंत्री लेंगे शपथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वीडी सतीशन ने बताया कि राज्यपाल को 20 मंत्रियों की सूची पहले ही सौंप दी गई है। इसमें उनका नाम जोड़ दिया जाए तो कुल 21 लोग नई सरकार का हिस्सा बनेंगे, उन्होंने कहा कि इस पूरी सूची को पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद राज्यपाल को भेजा गया है।
क्या बोले वी सतीशन
इस पर वीडी सतीशन ने साफ कहा कि कई ऐसे नेता भी थे जो मंत्री बनने के हकदार थे, लेकिन क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उन्हें जगह नहीं मिल पाई। सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री कांग्रेस के खाते में गए हैं, कांग्रेस से वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ, बिंदु कृष्णा, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, एम लिजू, रोजी एम जॉन, टी सिद्दीक, ओजे जनीश और केए तुलसी को जगह मिली है।
pc- aaj tak






