Kharmas 2026 Date: जाने कब से लगने जा रहा हैं खरमास, बंद हो जाएंगे एक महीने के लिए सभी शुभ कार्य

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में प्रत्येक कार्य को करने से पहले शुभ-अशुभ समय को देखा जाता है। उसके अनुसार जब प्रत्यक्ष देवता माने जाने वाले सूर्य गुरु ग्रह की राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है और उसके लगते ही शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्य रुक जाते हैं। मार्च महीने में यह खरमास कब लगेगा? इसकी धार्मिक मान्यता नियम और उपाय क्या हैं जानते है।

कब से लगेगा खरमास?
पंचांग के अनुसार जिस खरमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, उसकी शुरुआत इस साल मार्च महीने में 15 तारीख को होगी और यह अगले महीने 14 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा। पंचांग के अनुसार मीन संक्रांति 15 मार्च 2026, रविवार को होगी।

कब खत्म होगा खरमास?
पंचांग के अनुसार खरमास की समाप्ति 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को नवग्रहों के राजा सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करते ही हो जाएगी।  

क्या होता है खरमास?
हिंदू धर्म में जब सूर्य ग्रह बृहस्पति की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है,. इस प्रकार एक साल में दो बार खरमास लगता है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी शुभ या फिर कहें मांगलिक काम नहीं किया जाता है। पंचांग के अनुसार खरमास मार्च और अप्रैल के बीच में और नवंबर और दिसंबर के बीच में आता है। इस दौरान भले ही शादी-ब्याह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य बंद हो जाते हैं।

खरमास के नियम 
हिंदू मान्यता के अनुसार खरमास में किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए
खरमास में गृह प्रवेश या किसी नये कार्य की शुरुआत भी नहीं की जाती है 
खरमास के दौरान व्यक्ति को धन का लेन-देन सूझबूझ के साथ करना चाहिए और वाद-विवाद से बचना चाहिए 
खरमास में मांस-मदिरा आदि तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

pc- jansatta