कर्म के हिसाब से जानें किस योनि में मिलेगा आपको अगला जन्म? गरुड़ पुराण में दी गई है जानकारी

गरुड़ पुराण के अनुसार जो मनुष्य जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल भुगतना पड़ता है। मनुष्यों के इस जन्मों के कर्मों के आधार पर ही यह भी निर्धारित होता है कि उसे अगले जन्म किस रूप में मिलेगा।  मनुष्य का अगला जन्म उसके कर्मों का लेखा-जोखा लेने के बाद ही तय होता है। आइये जानते हैं गरुड़ पुराण के अनुसार मनुष्य के कर्मों के अनुसार अगला जन्म किस योनि में मिलता है...

कर्मों के हिसाब से व्यक्ति को मिलता है अगला जन्म-

1. गरुड़ पुराण के अनुसार, जो स्त्रियों का शोषण करता है उसे अगले जन्म में गंभीर  बिमारियों से पीड़ित होना पड़ता है। जो  व्यक्ति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है, वह अगले जन्म में नपुंसक के रूप में जन्म लेता है.

2. गरुड़ पुराण के अगर कोई व्यक्ति किसी को धोखा देता है तो वह अगले जन्म में उल्लू के रूप में जन्म लेता है। वहीं झूठ की गवाही देने वाला अगले जन्म में अँधा हो जाता है।

3. गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति पीड़ितों को लूटता है, उन पर अत्याचार करता है, तो अगले जन्म में वह कसाई के तरह मरता है और उसे जानवर की योनि में जन्म मिलता है।

4. जो व्यक्ति अपने माता-पिता, भाई-बहनों को कष्ट पहुंचाता है, वह अगले जन्म में गर्भ में ही मर जाता है.

5. जो व्यक्ति स्त्री की हत्या करता है, गर्भपात करवाता है या गौहत्या करता है, उसे अगले जन्म में मूर्ख, कुबड़ा या किसी अपंग रूप में जन्म मिलता है।

6. गरुड़ पुराण के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपने अंतिम समय में ईश्वर का स्मरण करता है या उनका नाम लेता है — जैसे राम, नारायण या हरि — तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।.