Knowledge: आखिर क्यों होता है सिलेंडर के निचले हिस्से में छेद, आप भी नहीं जानते होंगे कारण

PC: Newstrend

हर घर में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के माध्यम से घरों पर गैस चूल्हे में खाना बनाया जाता है। हालांकि आपने कभी यह नोटिस किया है कि सिलिंडर के नीचे एक छोटा सा छेद होता है। लेकिन क्या आपको इस बारे में जानकारी है कि ये छेद क्यों होता है?

हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर ये छेद क्यों होता है और इसका क्या काम है?


दरअसल ये छेद इसलिए होता है जिस से कि वेंटिलेशन बना रहे। इस छोटे से छेद की मदद से सिलिंडर के नीचे की तरफ हवा आती-जाती रहती है। इस छेद के वजह से ही जमीन और सिलिंडर के निचले हिस्से में नमी या पानी जमा नहीं होता है।

अगर सिलिंडर में नमी जमा हो जाए तो इस से सिलेंडर में जंग लग सकती है और नुकसान हो सकता है। इस छेद से हवा पास होती रहती है जिस से जंग नहीं लगती है। सिलिंडर के नीचे के छेदों से हवा पास होने से सिलेंडर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।