Kolkata rape case: राष्ट्रपति ने कहा मैं पूरी घटना से निराश और भयभीत, बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में 31 साल की डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में पश्चिम बंगाल में घमासान मचा है। इस बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया है, वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं। बता दें की ऐसा पहली बार देखने को मिला हैं जब राष्ट्रपति ने इस घटना पर बयान दिया है।

क्या कहा राष्ट्रपति ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति ने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस घटना पर कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक प्रोटेस्ट कर रहे थे जबकि अपराधी कहीं और घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि अब बहुत हुआ। समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। 

क्या हैं मामला
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से नौ अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। उसके शरीर से कपड़े गायब थे, खून बह रहा था और शरीर में चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे हड़ताल पर चले गए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के तूल पकड़ने पर हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

pc- abp news, ani,gondwanauniversity.org