KRDP Recruitment 2026: खादी सुधार एवं विकास कार्यक्रम (KRDP) में ग्रुप B और C के 12,878 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी डिटेल
- byvarsha
- 27 Oct, 2026
pc: jagran
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खादी सुधार एवं विकास कार्यक्रम (KRDP) के तहत ग्रुप 'बी' (Group B) और ग्रुप 'सी' (Group C) के कुल 12,878 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य विवरण:
कुल पद: 12,878
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट: krdp.org.in
भर्ती का माध्यम: ऑनलाइन
योग्यता और पद
इस भर्ती में 10वीं/आईटीआई पास से लेकर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डिप्लोमा धारक युवा अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। प्रमुख पदों का विवरण नीचे दिया गया है:
खादी विकास अधिकारी: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री। (आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष)
खादी निरीक्षक / लेखा अधिकारी / फील्ड अधिकारी: संबंधित विषय में स्नातक या हथकरघा/वस्त्र में डिप्लोमा (आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष)
तकनीकी अधिकारी: टेक्सटाइल/मैकेनिकल/केमिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक (B.E./B.Tech) (आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष)
कनिष्ठ सहायक: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास, साथ ही हिंदी (25 शब्द प्रति मिनट) या अंग्रेजी (30 शब्द प्रति मिनट) टाइपिंग गति और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान। (आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष)
ग्रामोद्योग कार्यकर्ता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण। (आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष)
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले KRDP की आधिकारिक वेबसाइट krdp.org.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन करें और मांगे गए सभी दस्तावेज व जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।





