Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी और क्रिकेट के कई दिग्गज
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ में उनका भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्रिकेट दिग्गजों के साथ मशहूर राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी।
इस रिसेप्शन में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुलदीप और वंशिका को आशीर्वाद दिया और क्रिकेटर के परिजनों के साथ फोटो खिंचाई। लखनऊ में हुए इस रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रिसेप्शन में पहुंचे। शिखर धवन और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी अपनी पत्नी के साथ समारोह में पहुंचे।
रिसेप्शन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के आने का भी कार्यक्रम था. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी रिसेप्शन में पहुंचें।
pc- aaj tak






