Kuldeep Yadav: जाने कब भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे स्पिनर कुलदीप यादव, अब जा रहे हैं दूसरे....

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी। फिर टी20 इंग्लैंड टूर पर भी टीम इंडिया का बुरा हाल हुआ था। फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज भी इंग्लिश टीम ने 2-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में स्पिनर कुलदीप यादव भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन वो तीनों मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे।

कुलदीप आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 टीम का पार्ट नहीं थे, लेकिन वनडे सीरीज के दौरान टीम में रहने के बावजूद उन्हें बाहर रखना चौंकाने वाला रहा। कुलदीप अब इंग्लैंड में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। कुलदीप ने प्रतिष्ठित काउंटी क्लब यॉर्कशायर के साथ अनुबंध किया है, क्लब ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

कुलदीप यादव 24 जुलाई से 2 अगस्त तक यॉर्कशायर के लिए वन-डे कप के पांच मुकाबले खेलेंगे। इसके बाद वह भारत की दो टेस्ट मैचों की श्रीलंका सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद वह फिर इंग्लैंड लौटेंगे और यॉर्कशायर के लिए काउंटी चैम्पियनशिप के अंतिम तीन मुकाबलों में भी खेलेंगे।

pc- jagran