Kuldeep Yadav's Wedding: कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जाने क्या दिया गिफ्ट

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेटर और चाइनामैन के नाम से फेमस कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से मसूरी के सेवॉय होटल में शादी कर ली है। समारोह में क्रिकेट जगत की कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी. दिलीप के अलावा बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे। 

बाबा बागेश्वर ने वर-वधू को दो खास गिफ्ट दिए। विवाह समारोह में कंडाली का साग, कुमाउंनी रायता समेत कई पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देश की कई दिग्गज हस्तियां मसूरी पहुंचीं थी। कुलदीप यादव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

बारात निकलने के बाद वरमाला की तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिनमें कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार शाम मसूरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कुलदीप यादव की शादी में शिरकत की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और उन्हें बालाजी का चित्र भेंट किया। साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव के परिवार से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं । 

pc- aaj tak