Kuldeep Yadav's Wedding: कुलदीप यादव की शादी में पहुंचेंगे कई दिग्गज, मसूरी में कई होटल किए गए बुक
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ विवाह करेंगे। उनकी शादी 14 मार्च को मसूरी में होने वाली है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। कुलदीप की शादी में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
ये होटल तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बुक हो चुका है। अब जानकारी सामने आ रही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज कुलदीप की शादी में शामिल हो सकते हैं। इसके संकेत इस बात से भी मिले हैं कि सेवॉय होटल के आसपास कई लग्जरी होटल को बुक किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक विराट, रोहित और जसप्रीत बुमराह के भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही परिवार और सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए आस-पास के कई लग्जरी घरों को भी बुक किया गया है। कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका उनकी बचपन की दोस्त हैं। ये दोनों कानपुर में पले-बढ़े हैं और वहां पर दोनों के घरों की दूरी मात्र 3 किलोमीटर है।
pc- amar ujala





