Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, कराया गया अस्पताल में भर्ती

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 96 वर्ष की उम्र में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के कारण एम्स मे भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा हैं कि आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। पूर्व उपप्रधानमंत्री को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वह 2014 के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई थी, जब एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके घर गए थे और उनका आशीर्वाद लिया था।

इसी साल मिला भारत रत्न
बता दें की लाल कृष्ण आडवाणी को इसी साल भारत रत्न अवार्ड से नवाजा गया है। खुद प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा की थी और खुद ने उनके घर जाकर उन्हें यह सम्मान दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में आडवाणी का जन्म हुआ था और उसके बाद वो भारत आए थे। 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में आडवाणी गृहमंत्री रह चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। 

pc- naidunia