Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी फिर से अस्पताल में भर्ती, न्यूरो से संबंधित बताई जा रही परेशान

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक सप्ताह में दूसरी बार फिर से तबीयत बिगड़ गई हैं और इसके कारण ही उन्हें रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें न्यूरो से संबंधित परेशानी है। इस वजह से न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. विनीत सूरी के देखरेख में इलाज चल रहा है। बता दें एक सप्ताह पहले भी उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था।

पिछले महीने भी हुए थे भर्ती
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पिछले महीने 26 जून को भी लालकृष्ण आडवाणी को  दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। यूरोलॉजी से संबंधित उन्हें परेशानी थी। यूरोलॉजी के डॉ. अमलेश सेठ उनका इलाज कर रहे थे। उन्हें 27 जून को देर रात छुट्टी मिल गई थी। लेकिन अब उन्हें फिर से परेशानी हो गई हैं और बताया जा रहा हैं की अब लालकृष्ण आडवाणी को न्यूरो से संबंधित परेशानी हुई है। 

इसी साल मिला हैं भारत रत्न
लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च, 2024 को देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया हैं। खुद प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा की थी और उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद उनके पास घर पहुंचे थे। आडवाणी ने 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर में, लालकृष्ण आडवाणी पहले गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) की सरकार में कैबिनेट में उपप्रधान मंत्री थे।

pc- lokmatnews.in