लालकृष्ण आडवाणी हुए 100 वर्ष के, पीएम मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं ने घर पहुंचकर दी बधाई

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित आडवाणी के आवास पर पहुंचे और इस खास मौके पर उन्हें उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी रविवार, 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर गए। प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख लिखकर भारतीय राजनीति और देश के विकास में आडवाणी के योगदान को याद किया है।

इससे पहले 7अक्टूबर को पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर वरिष्ठ नेता आडवाणी से मुलाकात की थी और उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया था। बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें बधाई दी।

आडवाणी के आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों और पार्टी कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं बेहद खुश हूं इस यज्ञ का आयोजन करके हम सब बहुत आभारी महसूस कर रहे हैं। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, नितिन जी राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे प्रधानमंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं, जो आज शाम हमारे साथ शामिल होने आ रहे हैं।

pc- ndtv india