एनएसयूआई कार्यकताओं पर लाठीचार्ज भाजपा की अधिनायकवादी प्रवृत्ति का सबूत: Ashok Gehlot

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने के बयान के खिलाफ जयपुर में एनएसयूआई कार्यकताओं के साथ पुलिस की हुई झड़प को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है। पीएम सीएम ने ट्वीट किया कि बचाने को संविधान संघर्ष करते नौजवान। 

पहले भाजपा सांसद अनंत हेगड़े की संविधान बदलने की धमकी और फिर उसका संवैधानिक दायरे में विरोध करने वाले एनएसयूआई के युवा साथियों पर किया गया लाठीचार्ज खुद-ब-खुद भाजपा की अधिनायकवादी प्रवृत्ति का सबूत है। संविधान की रक्षा में घायल हुए एनएसयूआई के सभी युवा क्रांतिकारियों की बहादुरी व जज्बे को सलाम।

गौरतलब है प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता जब जयपुर में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर की ओर बढऩे लगे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने के बयान पर कांग्रेस की ओर से आपत्ति दर्ज करवाई है। 

PC: abpnews