Lathmar Holi Barsana: जाने कब हैं इस बार बरसाना की लठमार होली, इस दिन से हो जाएगी शुरूआत
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में होली का त्योहार मार्च में मनाया जाएगा, लेकिन बृज में इसकी शुरूआत हो चुकी है। ब्रज में यह त्योहार करीब 40 दिनों तक चलता है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी ब्रज की होली में सबसे खास बरसाना की लट्ठमार होली मानी जाती है। इस होली को खेलने और देखने हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते है। चलिए तो अब आपको बताते हैं कि आप वृंदावन बरसाना की लठमार होली देखने कैसे जा सकते हैं और इसके लिए कितने दिन पहले पहुंचना होगा।
कब है बरसाना की लठमार होली?
ब्रज परंपरा के अनुसार 2026 में बरसाना की लठमार होली 25 और 26 फरवरी को मनाई जाएगी। 25 फरवरी को बरसाना में लड्डू होली होगी, जबकि 26 फरवरी को मुख्य लठमार होली खेली जाएगी। इसके बाद नंदगांव में भी लठमार होली का आयोजन होता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
वृंदावन कब पहुंचना होगा?
वृंदावन लठमार होली का एक्सपीरियंस लेने के लिए आपको रंगवाली होली से कम से कम 4 से 5 दिन पहले वृंदावन पहुंचने की सलाह दी जाती है। इससे बरसाना, नंदगांव, वृंदावन और मथुरा में होने वाले अलग-अलग आयोजनों में बिना जल्दबाजी के शामिल हुआ जा सकता है।
pc- wikipedia.org






