LIC: इस योजना से महिलाएं कमा सकती हैं साल के 84 हजार रुपए, मिलते हैं और भी बेनिफिट

इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में एलआईसी से जुड़ी कई स्किम भी शामिल है। इसी कड़ी में दिसंबर 2024 में एक योजना शुरू की गई थी, जिसका नाम है एलआईसी बीमा सखी योजना। इस योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक रूप से मदद कर उन्हें सक्षम बनाने की कोशिश की जा रही है। 

क्या है बीमा सखी योजना
बीमा सखी योजना एक ऐसी योजना है जो महिलाओं को सक्षम बनाती है। इस योजा का उद्देश्य ग्रामीण और छोटी जगहों की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें बीमा एजेंट बनाया जाता है। इस योजना के तहत महिलाओं को तीन साल तक ट्रेनिंग दी जाती है, इस दौरान उन्हें न केवल बीमा से जुड़ी बारीकियां सिखाई जाती हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी सक्षम किया जाता है।

 कर सकते हैं कमाई
इस योजना के तहत हर महिला को तीन साल तक स्टाइपेंड दिया जाता है। पहले साल में आपको 7 हजार रुपये हर महीने के हिसाब से दिए जाएंगे। जिसे एक साल में ही आप 84 हजार रुपये कमा लेंगे। दूसरे साल में आपको हर महीने के हिसाब से 6 हजार रुपये दिए जाएंगे। तीसरे साल में 5 हजार रुपये मिलेंगे। तीन साल में एक महिला को कुल 2 लाख रुपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता मिलती है। इसके अलावा पॉलिसी बेचकर महिलाएं पहले साल में 48 हजार रुपये तक का कमीशन भी कमा सकती हैं।

PC- newsbytesapp.com