Lifestyle News: ऊनी कपड़ों को धोने से पहले बरते ये सावधानी, नहीं तो हो जाएंगे खराब

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और हर घर में ऊनी कपड़े निकल आए हैं, स्वेटर, कार्डिगन और दूसरे ऊनी कपड़े लंबे समय तक अच्छे बने रहें, इसके लिए उन्हें धोते समय थोड़ी सावधानी जरूरी है। हां अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो आपके ऊनी कपड़े जल्द ही खराब हो जाएंगे तो आज हम जानेंगे की ऊनी कपड़े धोने के समय किन बातों का ध्यान रखें। 

केयर लेबल देखे 
ऊनी कपड़ा धोने से पहले उसका केयर लेबल जरूर देख लें। हर तरह के ऊन को एक ही तरीके से नहीं धोया जा सकता। कुछ ऊनी कपड़े सिर्फ हाथ से धोने के लिए होते हैं, जबकि कुछ को मशीन में वूल साइकिल पर धोया जा सकता है। अगर कपड़े पर ड्राई क्लीन लिखा है, तो उसे घर पर धोने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

गर्म पानी का इस्तेमाल करना
ऊनी कपड़ों के लिए गर्म पानी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। गर्म पानी ऊन के रेशों को प्रभावित करता है और उनके सिकुड़ने का खतरा बढ़ जाता है। पानी का तापमान अचानक बदलने से भी ऊन के रेशों पर असर पड़ सकता है।

डिटर्जेंट 
ऊनी कपड़ों को धोने के लिए सामान्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे डिटर्जेंट में मौजूद कुछ चीजें ऊन में मौजूद प्राकृतिक तेल को हटा सकती हैं। इससे कपड़े की सॉफ्टनेस और उसकी नेचुरल प्रोटेक्शन प्रभावित हो सकती है।

pc- news18 hindi