Sports
Lionel Messi: फुटबॉलर मेसी पहुंचे कोलकाता, आज करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत
- byShiv
- 13 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी शनिवार को गोट इंडिया टूर 2025 की शुरुआत के लिए कोलकाता पहुंच चुके है। उनके आने से पहले ही कोलकाता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार मेसी मियामी से दुबई होते हुए कोलकाता पहुंचे है।
लोग मेसी के नाम के नारे लगाते दिखे, अर्जेंटीना के झंडे लहराए गए और कई फैंस तो बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जबकि पुलिस ने टर्मिनल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।
फ्लाइट के लैंड होने से कई घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंचे फैंस ने कहा कि यह पल अविश्वसनीय है। बता दे कि मेसी अपने तीन दिन के दौरे में कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे। यहा उनकी कई लोगों से मुलाकात होगी। दिल्ली में वो पीएम मोदी से मिलेंगे।
pc- britannica.com






