Sports
Lionel Messi: क्रिकेट के भगवान तेंदुलकर से मिले दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी
- byShiv
- 15 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत के दौरे पर है। इस दिग्गज फुटबॉलर ने रविवार को मुंबई में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात की। सचिन ने मेसी को अपनी जर्सी गिफ्ट की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में हजारों फैन्स पहुंचे थे।
अर्जेंटीना की जर्सी में दिखे फैन्स
ज्यादातर फैंस अर्जेंटीना की मशहूर नीली-सफेद जर्सी पहने नजर आए, जबकि कई अन्य समर्थक बार्सिलोना की जर्सी में दिखे। वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठे नजर आए।
मुंबई के बाद मेसी आज दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वो पीएम मोदी के साथ मुलाकात करेंगे, इसी के साथ मेसी के तीन दिवसीय भारत यात्रा का समापन होगा।
pc- amar ujala






