Lionel Messi: अकूत दौलत के मालिक हैं लियोनल मेसी, इतनी अमीरी की सुनकर ही उड़ जाएंगे आपके होश
- byShiv
- 01 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने सोमवार (31 अगस्त) को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया। मेसी ने सोशल मीडिया तस्वीर शेयर की, जिसमें 3 चिट्ठी नजर आईं। इसके अलावा पोस्ट के कैप्शन में भी संन्यास को लेकर बात लिखी थी। अब संन्यास की खबर के बाद मेसी की दौलत चर्चा का विषय बन गई है। लोग जानना चाह रहे हैं कि मेसी कितने अमीर हैं।
मेसी की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में मेसी की नेटवर्थ 1.1 बिलियन डॉलर है। इसको अगर भारतीय मुद्रा में देखें, तो यह करीब 10,450 करोड़ रुपये हुआ। फोरबेस 2026 की लिस्ट में मेसी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के तीसरे एथलीट थे। उनकी सलाना कमाई 140 मिलियन डॉलर बताई गई थी। यह भारतीय रुपये 1300 करोड़ से ज्यादा होता है।
साथ ही आपको बताते चलें कि मेसी की सालाना कमाई का आधा हिस्सा फील्ड यानी फुटबॉल से आता है। 140 में से 70 मिलियन डॉलर फुटबॉल से आते हैं, जबकि बाकी के 70 मिलियन डॉलर ऑफ फील्ड यानी फुटबॉल के अलावा आते हैं, जिसमें ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर कई चीजें शामिल हैं।
pc- india tv hindi






