Lionel Messi: मेसी ने पिता के निधन के बाद दिए संन्यास के संकेत, लिखा, मुझे नहीं पता और कितने समय तक फुटबॉल खेल सकूंगा
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। दुनिया के दिग्गज स्टार फुटबॉलरों में से एक लियोनेल मेसी ने संन्यास के संकेत दिए हैं। उन्होंने पिता जॉर्ज को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए बुधवार को कहा, मुझे नहीं पता मैं और कितने समय तक फुटबॉल खेलना जारी रखूंगा। अर्जेंटीना के 39 वर्षीय मेसी के पिता जॉर्ज का पिछले सप्ताह लंबी बीमारी के बाद 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के बाद प्रोफेशनल फुटबॉल में वापसी कर चुके मेसी ने इंस्टाग्राम पर स्पेनिश भाषा में लिखे पोस्ट में कहा, मुझे नहीं पता कि आपके बिना मैं क्या करूंगा। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ना है। मैंने हमेशा सिर्फ फुटबॉल खेला है और अब मुझे गंभीर संदेह है कि मैं इसे अधिक लंबे समय तक जारी रख पाऊंगा या नहीं।
इस फुटबॉल स्टार के करियर में अहम भूमिका निभाने वाले जॉर्ज मेसी का शनिवार को 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मेसी के एजेंट थे और उनके कारोबारी मामलों का प्रबंधन भी करते थे।
pc- mid-day.com




