लोकसभा चुनावों को लेकर Congress प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया ऐसा
- byAdmin
- 19 Jan, 2024

इंटरनेट डेस्क। देश में इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए कांगे्रस ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक में चुनावी रोडमैप पर अहम चर्चा की। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
वहीं राजस्थान पीसीसी ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर ट्वीट किए हैं। गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक के बाद पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी की 10 साल की नाकामी सबसे बड़ा मुद्दा है।
प्रधानमंत्री ने एक भी वादा पूरा किया हो तो देश को बताएं। सिर्फ धर्म और भटकाने की राजनीति करते हैं। जनता के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देशभर में एक संदेश गया है। ाजस्थान में हम जनता के मुद्दों पर एकजुटता और समन्वय के साथ पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें