Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने कंगना रनौत और अभिनेता अरुण गोविल को बनाया उम्मीदवार, दोनों को यहां से मिला टिकट

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से ही भाजपा लगातार अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने में लगी है। लगातार सीटें पर उम्मीदवारों की घोषणा हो रही हैं, ऐसे में भाजपा की पांचवी सूची की बात करले तो पार्टी ने इस सूची में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अरुण गोविल को जगह दी है। यानी के इन दोनों को टिकट दिया है। 

बता दें की पार्टी ने इस लिस्ट में 111 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। इस बार पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वीके सिंह और वरुण गांधी समेत 37 मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि इस लिस्ट में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता अरुण गोविल को जगह दी गई है। 

बता दें की बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबलपुर से मैदान में उतारा है। पुरी से बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव लड़ेंगे। वहीं अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कई नेता सीता सोरेन, तापस रॉय और एन किरण कुमार रेड्डी को भी टिकट दी गई है। पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगुसराय से और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से  टिकट मिला है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से मैदान में उतारा गया है।

pc- ndtv