Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के लिए मुश्किले खड़ी कर रहे पित्रोदा ने दिया आखिरकार इस्तीफा, बोल गए थे कुछ ऐसा

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को अपने एक नेता का इस्तीफा लेना ही पड़ा। ऐसा इसलिए कि इनका नाता हमेशा विवादित बयान देने से रहा है। ये कभी भी कुछ बयान देकर हलचल मचा देते है। ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने यही किया। बीच लोकसभा चुनावों में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उनसे इस्तीफा मांग लिया गया। जी हां ये कोई और नहीं सैम पित्रोदा है जो हमेशा बयानों से ही सुर्खियों में रहते है।

ऐसे में अब इन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बयानों से कांग्रेस की बढ़ा रहे थे मुश्किले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा था कि देश के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं। हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। 

वहीं पित्रोदा के बयान से खुद को अलग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा की ओर से भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।

pc- BBC