Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से राहुल तो रायबरेली से प्रियंका लड़ेगी चुनाव! इंटरनल सर्वे में हुआ खुलासा, पार्टी की घोषणा बाकी

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान कल होना हैं, और इसके बाद बाकी बचे पांच चरणों में चुनाव होगा। लेकिन अभी तक कांग्रेस की दो सीटे ऐसी हैं जहा पर पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा ही नहीं की है। जी हां ये दोनों सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीटें हैं और ये सीटे रायबरेली और अमेठी। इस बार रायबरेली सीट इसलिए खाली हैं क्यों की सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं और वो ही यहां से चुनाव लड़ती थी।

उधर दूसरी सीट अमेठी हैं जहां से राहुल गांधी चुनाव लड़ते थे, लेकिन पिछले साल चुनावों में हार के कारण अभी ये सीट भी खाली हैं और उन्होंने वायनाड से पर्चा भी भर दिया हैं जहां कल चुनाव भी होने है। लेकिन अमेठी और रायबरेली से अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस ने इन दोनों ही सीटों को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन अब चर्चा है कि कांग्रेस अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर इंटरनल सर्वे कराया है। इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेठी और रायबरेली में अगर गांधी परिवार का सदस्य चुनाव लड़ता है तो यहां कांग्रेस जीत सकती है। बताया जा रहा हैं की जिस टीम ने ने सर्वे किया हैं उसने डाटा कांग्रेस आलाकामान को भेजा है। कांग्रेस के इस सर्वे में  इस बात का दावा किया गया है कि अमेठी से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रायबरेली से अगर चुनाव लड़ते हैं तो ये दोनों सीट कांग्रेस जीत जाएगी।

pc- www.telegraphindia.com