Lok Sabha Elections 2024: सोनिया गांधी संभालेंगी राजस्थान में चुनाव प्रचार! जयपुर सहित कई जगहों पर कर सकती हैं चुनावी सभाएं

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस राजस्थान में भाजपा की हैट्रिक रोकने के लिए पूरे जोर शोर के साथ काम कर रही है। खबरों की माने इस बार प्रचार प्रसार पर ज्यादा जोर दिया जा रहा हैं और राजस्थान से कांगेस के स्टार प्रचारकों कीे लिस्ट भी जारी हो चुकी है। ऐसे में सोनिया गांधी का नाम भी इस सूची में शामिल है। वहीं कांग्रेस इस बार जयपुर से ही चुनावी घोषणा पत्र भी जारी करने जा रही है। 

इसमें सोनिया गांधी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुुंचेंगे। वहीं माना जा रहा हैं सोनिया गांधी इस बार राजस्थान में प्रचार प्रसार में पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। इसका कारण यह भी हैं की सोनिया गांधी प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी है। 

ऐसे में माना जा रहा हैं की सोनिया गांधी जयपुर में 6 अप्रैल को सभा को संबोधित कर सकती है और इसके अलावा और भी जगहों पर सभाओं में जा सकती है। वहीं अगले एक या दो दिन में सभी बड़े नेता राजस्थान में प्रचार अभियान करते हुए नजर आएंगे।

pc- aaj tak